कार्यालयों के दैनिक उपयोग हेतु लेखन, स्टेशनरी सामग्री क्रय हेतु जेम पोर्टल से क्रय करने के निर्देश
जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2025
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हरिस एस द्वारा कार्यालय कलेक्टर एवं अन्य कार्यालयों के दैनिक उपयोग हेतु लेखन, स्टेशनरी सामग्री क्रय हेतु जेम पोर्टल से क्रय करने हेतु निर्देशित किए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम, 2002 के नियम 3 में संशोधन की अधिसूचना 11 जुलाई 2024 के द्वारा समस्त शासकीय क्रय में भारत सरकार की जेम पोर्टल को प्राथमिकता देते हुए जेम पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं का क्रय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं अन्य कार्यालयों के दैनिक उपयोग हेतु लेखन, स्टेशनरी सामग्री क्रय हेतु जुलाई 2025 में जारी निविदा को निरस्त किया गया है।