छत्तीसगढ़ / रायपुर

भूपेश बघेल की सरकार एक छलिया है--अनुज शर्मा

धरसींवा विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी अनुज का जनसम्पर्क हुए तेज

अनुज के समर्थन में उतरे भाजपा संगठन

धरसींवा। विधानसभा धरसींवा से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा लगातार मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान जनता के साथ उनकी बैठकों का लंबा दौर चल रहा है। अनुज शर्मा हर रोज समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचकर मतदाताओं से मिल कर आशीर्वाद ले रहे है और पुरजोर मेहनत कर रहे हैं और उन्हें अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।श्री शर्मा ने गुरुवार सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लगभग 10 सघन जनसमर्क किये और कई जगहों पर मैराथन बैठके भी लिए साथ ही उन्होने अलग- अलग समाज वर्ग और समितियों के बीच जाकर उनसे उनकी मूल समस्यायों को जानने का प्रयास किया।

विधानसभा चुनाव के नामांकन के बाद पद्मश्री से सम्मानित भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा जिस ढंग से चुनाव प्रचार और जन सम्पर्क कर रहे है जिसके मुकाबले अन्य दल काफी पीछे चल रहे है वही गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा अपने हजारो कार्यकर्ताओ के बिच दर्जन भर गाँवो में जा कर नुक्कड़ सभाए किये और लोगो से मिले इस अवसर पर हरिभूमि से बातचीत में श्री अनुज शर्मा ने कांग्रेस की सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है जंहा 5,000 करोड़ रुपए का चावल घोटाला हुआ. 540 करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ. मुफ्त वादों के नाम पर इस सरकार ने जमकर घोटाले किए, टीचर की ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी घोटाला हुआ है श्री शर्मा ने जनता से अपील किये कि कांग्रेस की इस सरकार को बदलकर बीजेपी की सरकार लाएं क्यों की छग में बदलाव की हवा चल रही है।

युवाओ की फौज बन रही अनुज की ताकत

भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा को सबसे बड़ी सफलता उनकी फ़िल्मी कैरियर है जंहा गांव गांव में युवाओ की फौज उसकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करती है वही युवाओ और महिलाओ की जन सैलाब देखते ही बन रही है मगर आगे चुनाव में क्या रण निति बनती है यह आने वाली वक्त तय करगी।

भाजपा जो कहती उसे करती है।

पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने महतारी दुलार योजना के तहत 500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था, लेकिन दिया नहीं श्री शर्मा ने भूपे‍श बघेल सरकार को छलिया सरकार करार देते हुए कहा कि यह कहती कुछ है और करती कुछ और है. उन्होंने कहा कि बीजेपी रिपोर्ट कार्ड की सरकार है. जो कहती है, वो करके दिखाती है। छत्तीसगढ़ को पिछले पांच साल से ग्रहण लग गया है. भूपेश बघेल की सरकार यह छलने वाली सरकार है. चुनाव से पहले इन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपनी चिंता करती है। दूसरी तरफ, बीजेपी जनता की सेवा करती है पर कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता के बारे में नहीं सोचा हमेशा अपने बारे में सोचा, अपने परिवार के बारे में सोचा है।

Leave Your Comment

Click to reload image