छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी

 दंतेवाड़ा । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित किए जाने के साथ-साथ कलेक्शन कर डिजिटाइजेशन करने की प्रगति के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों का बैठक जिला निर्वाचन कार्यालय में आज आयोजित किया गया। 

उक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत दिनांक 4 नवंबर 2025 से तहसीलों में मुख्य बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण के साथ-साथ भरे हुए गणना पत्रक कलेक्शन का डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया की जानकारी से राजनीतिक दलों को अवगत कराते हुए उन्हें प्रगति सूची प्रदान किया गया। इस क्रम में विशेष गहन  पुनरीक्षण  कार्य के संबंध में राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image