छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

धर्मनगरी में राष्ट्र चिंतन पर संगोष्ठी की रूप रेखा हेतु सर्व समाज व हिन्दू संगठनों की बैठक सम्पन्न

 प्रखर राष्ट्रवादी वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ होंगे वक्ता के रूप में शामिल


डोंगरगढ़- धर्मनगरी में आगमी 14 दिसम्बर को राष्ट्र चिंतन पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है जिसकी प्रारम्भिक रुप रेखा हेतु समाजिक धार्मिक व प्रबुद्धजनों की बैठक महावीर मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमे देश के ख्याति प्राप्त पत्रकार व प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी का आगमन होना तय किया गया उक्त आयोजन में मुख्य विषय युवा चेतना एवं वर्तमान परिदृश्य में देश के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान पर भाई सहाब का व्याख्यान धर्मप्रेमियों व राष्ट्रवादियों को प्राप्त होगा

उक्त कार्यक्रम सर्व हिन्दू समाज व संगठनों के तत्वावधान में बड़ी माँ बम्लेश्वरी छीरपानी मंदिर परिषर में 14 दिसम्बर दिन रविवार दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जायेगा सर्व समाज व युवाओ से अपील की गई राष्ट्र चिंतन संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनायें। पंजीयन हेतु बार कोड दिया जिसे स्कैन कर अपना पंजीयन कर सकते है यह आयोजन श्रोताओ के लिए निःशुल्क रखा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image