छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 76.47 प्रतिशत मतदान

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर निवार्चन आयोग ने आकड़ें जारी कर दिया है। पहले चरण की बीस सीटों पर 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.65 प्रतिशत और बीजापुर में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो अब मतदान का प्रतिशत 2018 की बराबरी पर आ गया है। साल 2018 में भी इन सीटों पर 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 21 हजार 216 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही 4 हजार 204 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया था।




 

Leave Your Comment

Click to reload image