'कथक अश्वमेध-२०२३' नृत्य प्रतिस्पर्धा का पहला राउंड ५ नवंबर को रायपुर में सम्पन्न
रायपुर |
09-Nov-2023
"परीक्षक के रूप में श्रीमती. नीलाक्षी खंडकर-सक्सेना ने किया परिक्षण "
रायपुर , भारत सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्रालय, निर्झर कला संस्थान, गुरु कुन्दनलाल गंगानी फाउंडेशन और गुरु साधना फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतिस्पर्द्धा 'कथक अश्वमेध-2023' का आयोजन किया गया है। इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्राचीन कलाओं और संस्कृति की ओर आकर्षित करना तथा उन्हें आजीविका के साधन के रूप में कथक नृत्य को समृद्ध करने के लिए प्रेरित करना है।
कथक गुरु डॉ. साधना नाफड़े और पंडित कुन्दनलाल गंगानी की स्मृति में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा का प्रारंभिक राउंड लगभग चालीस शहरों में आयोजित किया गया है। इन्ही शहरों से ५ नवंबर को रायपुर में प्रथम चरण का राउंड सम्पन्न हुआ सुबह ९ बजे से चयन की शुरवात हुई जो की छत्तीसगढ़ के कोने कोने से आयी कई प्रतिभाओं ने अपनी नृत्य प्रस्तुति दी. बिलासपुर, धमतरी और कई आसपास के शहरों की प्रस्तुतिया प्रमुख रही हैं | श्याम को ६ बजे तक चयन प्रक्रिया हुई जिसका परिक्षण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित राजेंद्र गंगानी जी की शिष्या श्रीमती नीलाक्षी खंडकर - सक्सेना जी ने किया | सभी प्रस्तुतियों को श्रीमती नीलाक्षी जी ने सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | चयन के परिक्षण प्रतिस्पर्धियों को ईमेल द्वारा सूचित किया जायेगा | विजेता प्रतिस्पर्धियों को दिल्ली में अपनी प्रस्तुति का अवसर प्राप्त होगा | रायपुर में करीब २२ प्रतिस्पर्धी सम्मिलित हुए जिनमेंसे ३ से ४ प्रतिस्पर्धी दिल्ली में प्रस्तुति के लिए चयनित होंगे | कत्थक अश्वमेध यहाँ कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जायेगा हम आशा करते हैं की अगले साल इससे भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी इसमें हिस्सा लें और आयोजकों का स्थानिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लें जाने का प्रयास सफल हो |
महाकोशल संगीतसमिति , पंडित विष्णु कृष्ण जोशी मार्ग, श्रीराम संगीत महाविद्यालय परिसर, बुढ़ापारा रायपुर (छत्तीसगढ़ ) 492001 में सम्पन्न इस आयोजन में | श्री. विजयजी जोशी, श्री निखिल मुकादम, श्रीमती राजश्री नामदेव, श्री. प्रवीण क्षीरसागर इत्यादि अनेक स्थानिक महानुभावो का सहयोग प्राप्त हुआ |