छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी

दीपावली से पहले की दीपावली

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजिक संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी रायपुर ने "दीपावली के पहले की दीपावली" कार्यक्रम मनाया । संस्था के सदस्यों ने आज माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ अपना समय व्यतीत किया । उन्हे आने वाली दीपावली की बधाई देने के साथ त्योहार के नये कपड़े, और मिष्ठान वितरित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में डाॅ. रचना दुबे, डॉ.लता मिश्रा, श्रीमती जूही सोनी, डॉ.भारती अग्रवाल, नरेंद्र मिश्रा, धानी, रांशु उपस्थित थे ।

Leave Your Comment

Click to reload image