छत्तीसगढ़ / रायपुर

शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा अभनपुर के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया

शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा अभनपुर के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गयाl इस रैली का आगाज प्राचार्य डॉक्टर भारतीय अग्रवाल मैडम के द्वारा किया गया l साथ ही रैली में व्याख्याता श्री N.K. शर्मा  , सपना शुक्ला, मालिनी कॉमडी ,वर्षा पाटकर, धात्री साहू  शिक्षक शामिल हुएl मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गयाl बच्चों ने मानव श्रृंखला से VOTE लिखकर भी मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया lमतदाता जागरूकता रैली में लगभग 150 बच्चों ने भाग लियाl रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गयाl

Leave Your Comment

Click to reload image