छत्तीसगढ़ / रायपुर

धनतेरस पर पूजा का ये है शुभ मुहूर्त...

 धनतेरस पर इस वर्ष पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05.26 बजे से 07.22 तक रहेगा।

धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी या बर्तन खरीदना भी शुभ होता है।

धनतेरस पर इस बार खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से शुरू होगा।

 हिंदू पंचांग के मुताबिक धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर्व 10 नवंबर को 11.47 बजे से शुरू होगा और इस तिथि का समापन 11 नवंबर को दिन के 1.13 बजे तक रहेगा।

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस पर इस वर्ष पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05.26 बजे से 07.22 तक रहेगा। वहीं धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी या बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि खरीदने का काम रात के समय नहीं करना चाहिए। धनतेरस पर इस बार खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से शुरू होगा, जो अगले दिन दोपहर 01.57 तक रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image