छत्तीसगढ़ / रायपुर

त्यौहार में अपराध रोकने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च व चेकिंग

 रायपुर । विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टीयों के रैली, जनसंपर्क व कार्यक्रमों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इसके साथ ही धनतेरस त्यौहार सहित अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, बाजार, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है तथा आदर्श आचार संहिता के परिपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाकर समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की भी लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

Leave Your Comment

Click to reload image