छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिले में अब तक 2.22 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 05 दिसम्बर 2025

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक 20 उपार्जन केंद्रों में कुल 2 लाख 22 हजार 202 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 20 हजार 16 क्विंटल, लरकेनी में 19 हजार 206 क्विंटल, धनौली में 17 हजार 922.80 क्विंटल, सिवनी में 16 हजार 583.20 क्विंटल, लालपुर में 16 हजार 153.60 क्विंटल, पेण्ड्रा में 14 हजार 484 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 14 हजार 292 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 12 हजार 154.40 क्विंटल, निमधा में 11 हजार 462.80 क्विंटल, खोडरी में 10 हजार 740.80 क्विंटल, देवरीकला में 10 हजार 815.20 क्विंटल, गौरेला में 9 हजार 261.20 क्विंटल, मरवाही में 9 हजार 158.80 क्विंटल, परासी में 9 हजार 408 क्विंटल, तरईगांव में 9 हजार 261.20 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 7 हजार 691.60 क्विंटल, बंशीताल में 6 हजार 465.20 क्विंटल, कोडगार में 3 हजार 668.80 क्विंटल, जोगीसार में 1 हजार 632 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 1 हजार 382.40 क्विंटल धान खरीदा गया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image