छत्तीसगढ़ / कोरिया

कृषिका संगीता ने बेचा 100 क्विंटल धान, प्राप्त राशि से घर बनान में उपयोग

 कोरिया । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम खरवत निवासी 30 वर्षीय कृषिका संगीता राजवाडे़ (पिता - स्व. रामकृपाल राजवाड़े) ने सहकारी समिति, छिन्दडाड़ में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था।

रामाधिन ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.0590 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 60 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 1,42,140 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे आगामी खेती,घर बनाने और दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image