छत्तीसगढ़ / रायपुर

बृजमोहन अग्रवाल के साथ बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....

 रायपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एवरग्रीन चौक के पास चुनाव प्रचार करने निकले रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी  तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल  के साथ गुरुवार को हुई बदसलूकी तथा झूमा झटकी मामले में पुलिस  ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार  करने की बात कह रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ 294, 506, 323 तथा 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमा झटकी, बदसलूकी करने के आरोप में मोहम्मद साजिद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image