छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

मछली बीज उत्पादन केंद्र गिरवर का कलेक्टर ने किया अवलोकन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला विकासखण्ड के ग्राम गिरवर में संचालित मछली बीज उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने मछली बीज उत्पादन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी ली। सहायक संचालक मछली पालन ने जून-जुलाई माह में प्रजनन काल के दौरान तालाब से नर-मादा मछली ब्रीडिंग पुल में लाकर कपलिंग कराने तथा प्रजनन, अण्डा, मत्स्य जीरा (स्पान), फ्राई फिंगर लिंग आदि प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही मछली पालक किसान रामप्रकाश हजारी जो कि मनरेगा योजना के तहत तालाब बनवाकर मछली पालन कर रहे हैं, मौके पर जाकर उनके तालाब का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर एवं सहायक संचालक मछली पालन डी के वर्मा उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image