मलचिंग पद्धति से किए जा रहे टमाटर की खेती का कलेक्टर ने किया अवलोकन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 दिसंबर 2025
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान ग्राम लालपुर के किसान सौरभ राठौर और उनके भाईयों द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में मलचिंग पद्धति से किए जा रहे टमाटर की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने किसान से टमाटर की उपज, लागत, फायदा, मार्केटिंग आदि के बारे में पूछताछ किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के जिला अधिकारी को लघु एवं सीमांत किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर एवं उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।