छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर ने चेक पोस्ट खैरझिटी का किया आकस्मिक निरीक्षण

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने मरवाही विकासखण्ड के खैरझिटी चेक पोस्ट जो कि मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले की सीमा पर बना है, का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान इस सीमा पर से गुजरने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के लिए तैनात किए गए टीम और उनके द्वारा संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को आने-जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों पर निगरानी रखने और पंजी में संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image