नेशनल लोक अदालत 2025 : सुकमा जिले में 13 दिसंबर को आयोजित होगी चतुर्थ नेशनल लोक अदालत
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से प्राप्त निर्देशानुसार चतुर्थ नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
सुकमा जिले में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुकमा श्री सूरज कश्यप अपने खण्डपीठ की अध्यक्षता करेंगे।
जिले के अन्य अनुविभागों एवं तहसीलों में
श्री सुभाष शुक्ला, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोण्टा,
श्री प्रताप विजय खेस्स, अनुविभागीय दण्डाधिकारी छिन्दगढ़,श्री गिरीश निम्बालकर, तहसीलदार कोण्टा,
श्री अम्बर गुप्ता, तहसीलदार सुकमा,
श्री अनिल कुमार ध्रुव, तहसीलदार गादीरास,
श्री इरशाद अहमद, तहसीलदार छिन्दगढ़,
श्री आनंद गुर्दे, नायब तहसीलदार तोंगपाल,
श्री यूपेन्द्र पात्रे, नायब तहसीलदार दोरनापाल एवं जगरगुण्डा अपने-अपने खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही करेंगे।