दिव्यांग छात्र छात्राओं को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण
नारायणपुर |
2025-12-11 18:49:17
नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा परियना में अध्ययनरत् एवं आवासीय विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्रा लखेश्वरी पोटाई (कैलिपर्स), रंजीत (कैलिपर्स), मनीषा वडडे (बैशाखी), भार्या मण्डावी (दोनो पैरों का कैलिपर्स), पेनूज भोयना (कैलिपर्स एंव व्हीलचेयर), मंजीत नूरेटी (कैलिपर्स), संतोष नेताम (कैलिपर्स एवं व्हील चेयर), अविनाश यादव (व्हीलचेयर), ललिता पोटाई (जूता), आकाश कुमार (जूता), विकेश (कैलिपर्स) तथा लक्ष्मीनाथ, पिता सुकालू, ग्राम कुंदला जनपद पंचायत ओरछा को कृत्रिम हाथ बनाकर जगदलपुर कृत्रिम अंग केन्द्र से प्रदाय किया गया। कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगों के दैनिक कियाकलाप, शौक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों में गति बढ़ेगी। समस्त हितग्राहियों को 08 दिसम्बर 2025 को कृत्रिम अंग केन्द्र आड़ावाल, जगदलपुर जिला बस्तर भेजा गया था।