छत्तीसगढ़ / महासमुंद

महासमुंद जिले में धान खरीदी जोरों पर, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी

सोसायटी में ऑफलाइन टोकन कटवाकर सेवाराम ने आसानी से धान बेचा
महासमुंद, 11 दिसंबर 2025/ राज्य शासन के मंशानुरूप महासमुंद जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अनवरत जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर किसान सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। अब तक हजारों किसानों ने अपना धान बेचकर राहत की सांस ली है।
इसी क्रम में ग्राम धनसुली के किसान सेवाराम तारक ने भी अपनी उपज बेची है। सेवाराम के पास कुल 2 एकड़ खेती है। इस बार उन्होंने 40 क्विंटल धान की बिक्री की है। उन्होंने ऑफलाइन टोकन बनवाकर धान उपार्जन केंद्र में जमा किया। सेवाराम तारक ने बताया, इस बार बारिश अच्छी हुई थी, इसलिए उत्पादन ठीक-ठाक रहा। टोकन ऑफलाइन बनवाना पड़ा क्योंकि ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल रहा था, लेकिन केंद्र पर कोई परेशानी नहीं हुई समय पर धान बिक गया।
जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से चल रही है। धान खरीदी 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मात्रा में ही धान लेकर आएं तथा आधार लिंक मोबाइल नंबर साथ रखें ताकि भुगतान में देरी न हो। जिले में धान उपार्जन का यह सिलसिला किसानों के लिए राहत की खेप बनकर आया है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई रौनक ला रहा है।
किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी के लिए सभी केन्द्रों में अधिकारी तैनात किए गए हैं। राज्य स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारी लगातार दौरा कर धान खरीदी एवं केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image