छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

वर्ष 2025-26 हेतु नई गाइडलाइन दरों पर सुझाव एवं दावा-आपत्तियां आमंत्रित

 20 दिसंबर तक प्रस्तुत सुझाव दावा-आपत्ति

दंतेवाड़ा, 12 दिसंबर 2025

कार्यालय उप पंजीयक द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार भूमि कारोबार से जुड़े सभी व्यक्तियों को सूचित गया है कि 20 नवंबर 2025 से प्रभावशील गाइडलाइन दरों के संबंध में यदि किसी को कोई सुझाव, दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे इसे 20 दिसंबर 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति जिला पंजीयक कार्यालय दंतेवाड़ा या उप पंजीयक कार्यालय दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं कोंटा में कार्यालयीन समय के दौरान स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा अपने सुझाव, आपत्तियाँ जमा कर सकते हैं, ताकि उन पर नियमानुसार विचार किया जा सके। साथ ही आम नागरिकों से अपील कि गई है कि गाइडलाइन दरों के संबंध में यदि किसी प्रकार की शंका या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे अपने नजदीकी उप पंजीयक कार्यालय में जाकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image