छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

स्टॉक से अधिक पाए जाने पर जप्त की गई 132 बोरी धान

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 14 दिसम्बर 2025

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान के भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को तहसीलदार पेंड्रारोड शेषनारायण जायसवाल की उपस्थिति में जिला स्तरीय विशेष जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान धोबहर स्थित अवधराम पाण्डेय के निवास में 132 बोरी (लगभग 53 क्विंटल) धान को तय स्टॉक से अधिक मात्रा में भंडारण के कारण जप्त कर उन्हीं की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image