साप्ताहिक समय-सीमा बैठक : नवीन पीडीएस दुकानों के संचालन के प्रस्ताव, जनवरी माह से ऑनलाइन फाइलों के अनिवार्यता, 25 दिसंबर
सुशासन दिवस के अवसर पर शिविर आयोजित होने सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए दिशा निर्देश
21 से 23 दिसंबर को चलाया जाएगा जिले में पल्स पोलियो अभियान, व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा कलेक्टर ने
बस्तर ओलंपिक में दंतेवाड़ा जिले को मिला दूसरा स्थान
दंतेवाड़ा, 16 दिसंबर 2025
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर ने सर्वप्रथम दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नये खोले जाने वाले प्रस्तावित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संबंध में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को व्यापक और अधिक लाभकारी एवं सुविधाजनक बनाने हेतु नवीन पीडीएस दुकान खोले जाएगें। इसके अंतर्गत खाद्य विभाग पीडीएस दुकान आवश्यकता वाले ग्राम पंचायतों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। इस संबंध मेंषासन के निर्देषनुरूप पीडीएस दुकान प्रारंभ करने के मानक अनुसार ग्राम पंचायतों की सूची का निर्धारण करें। शिक्षा विभाग से संबंधित मूल स्थान से अन्यत्र शिफ्टिंग हुए शालाओं को पुनः मूल स्थान से ही संचालन बाबत विषय पर कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा एवं आदिवासी विकास शाखा द्वारा इस संबंध में तुरंत आवश्यक कार्यवाही करें।
इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने बताया कि ई ऑफिस प्रणाली के संबंध में राज्य शासन के निर्देशानुसार शासन के डिजिटलीकरण किए जाने के दिशा में अब जिले के सभी कार्यालयों में फ़ाइलों दस्तावेजों और पत्राचार नोटशीट का प्रबंधन डिजिटल के माध्यम से किया जाएगा। और इस प्रकार आगामी माह जनवरी से कार्यालयों में ऑनलाइन पत्राचार, नोटशीट फाइलें आदान प्रदान की प्रक्रिया पर प्रतिबंध, लागू हो जाएगा। ई ऑफिस प्रणाली तहत कार्यालयीन कार्यों में फाइलों की ट्रैक रिपोर्टिंग जैसी सभी गतिविधियां ऑनलाइन ही होगीं। इसके लिए संबंधित विभाग सभी आवश्यक तैयारियां, स्कैनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। आगामी 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अंतर्गत सुशासन दिवस के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद पंचायतों में सुशासन शिविर का आयोजन कर आमजनों के आवेदनों एवं समस्याओं का निदान किया जाएगा इसके लिए सभी विभाग सुशासन शिविर में अपने स्टॉल लगाकर लोगों के आवेदनों प्रकरणों को संकलित कर प्रभावी निराकरण करेगें जिसका जिला स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
इस क्रम में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत जिन-जिन अनुविभाग में शेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य अभी भी लंबित चल रहे है। वे अंतिम तिथि के पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लेवे। क्योंकि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित बीएलओ एवं ईआरओ की जवाबदेही तय होगी। इसके अलावा मतदाताओं के स्थायी स्थानांतरण संबंधी मामलों में पुनः सत्यापन एवं पंचनामा जैसी कार्यवाहियां अवश्य होनी चाहिए। ताकि किसी प्रकार की गलती की गुंजाइश न रहे। इसके साथ ही कलेक्टर ने महिला बाल विकास से संबंधित अन्य आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाड़ी में परिवर्तित करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए तय मापदंडों अनुसार आंगनबाडि़यों में सभी मूलभूत सुविधाओं सुनिश्चित कराये।
इसके साथ ही बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 से 23 दिसंबर तक चलाये जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि 21 दिसंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे ताकि पोलियो ड्राप के सेवन से कोई भी बच्चा न छुटने पाए। इसके साथ ही पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में सभी जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को इस अभियान में सहभागिता हेतु आमंत्रित करें। इसके अलावा बैठक में विगत दिवस जगदलपुर में हुये बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन में दंतेवाड़ा जिले के दूसरे स्थान पर रहने पर कलेक्टर द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दी गई। ज्ञात हो कि बस्तर ओलंपिक में दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी एवं रस्साकशी, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, जैसे खेलों में कुल 52 पदक जीते। इन खेलों में बस्तर जिला प्रथम तथा दन्तेवाड़ा जिला द्वितीय स्थान पर रहा। इसके साथ ही बैठक में धान पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, जैसे विभिन्न बिंदुओं पर कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।