जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
2025-12-18 16:48:40
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 दिसंबर 2025
जनपद पंचायत मरवाही के सभागार में बुधवार को 9 ग्राम पंचायतों-चंगेरी, परासी, धुम्माटोला, मनौरा, पथर्री, साल्हेकोटा, सेखवा, बरवासन एवं बधौरी से सरपंच, सचिव, पंच, ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्य एवं पंप आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को पाइप जलापूर्ति की आवश्यकता, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, एफएचटीसी के लाभ, हर घर जल प्रमाणीकरण प्रक्रिया, ग्राम जल एवम स्वच्छता समिति का गठन एवं भूमिका, ग्राम पंचायत की भूमिका, संचालन, संधारण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।