छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

निर्वाचक नामावली के प्ररूप के प्रकाशन की सूचना

नारायणपुर निर्वाचक क्षेत्र के निर्वाचकगण को सूचना दी जाती है कि निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार हो गई है और उसकी एक प्रति कार्यालय के समय के दौरान कार्यालय में और सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। निर्वाचक नामावली के तैयार किए जाने की अर्हक तारीख 01 जनवरी 2026 है।
 
यदि पूर्वाेक्त अर्हक तारीख के संदर्भ में, नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने के लिए कोई आक्षेप किया जाता है या किसी प्रविष्टि की विशिष्टियों की बाबत कोई आक्षेप हो तो वह 22 जनवरी 2026 तक या उससे पूर्व प्ररूप 6, 7 या 8 में से जो समुचित हो, उस प्ररूप में दाखिल किया जाए।
 
एक पात्र नागरिक जो 01 जनवरी 2026 वर्ष में पश्चातवर्ती अर्हता तारीखों अर्थात् 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 या 01 अक्टूबर 2026 में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, वह भी सूचना की तारीख से अग्रिम में प्ररूप 6 में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकेगा और उस पर संबंधित अर्हता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार और विनिश्चय किया जायेगा।
कच्छप/सुरेश्वर/1246
 

Leave Your Comment

Click to reload image