छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिले में अब तक 5.73 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सभी 20 उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से चल रहा है। जिले में अब तक कुल 5 लाख 73 हजार 690 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इनमें धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 46 हजार 029.60 क्विंटल, लरकेनी में 50 हजार 153.20 क्विंटल, धनौली में 45 हजार 107.60 क्विंटल, सिवनी में 39 हजार 700.80 क्विंटल, लालपुर में 42 हजार 914 क्विंटल, पेण्ड्रा में 36 हजार 474.40 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 36 हजार 249.60 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 30 हजार 066 क्विंटल, निमधा में 28 हजार 152.80 क्विंटल धान शामिल हैं।
 
इसी तरह धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 27 हजार 227.60 क्विंटल, देवरीकला में 29 हजार 578 क्विंटल, गौरेला में 22 हजार 729.20 क्विंटल, मरवाही में 23 हजार 616.40 क्विंटल, परासी में 25 हजार 958 क्विंटल, तरईगांव में 24 हजार 456 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 19 हजार 479.60 क्विंटल, बंशीताल में 17 हजार 897.20 क्विंटल, कोडगार में 13 हजार 600 क्विंटल, जोगीसार में 7 हजार 441.60 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 6 हजार 858.40 क्विंटल धान शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image