छत्तीसगढ़ / बीजापुर

समय पर भुगतान से किसान गंगा देव ठाकुर का बढ़ा आत्मविश्वास

बीजापुर 02 जनवरी 2026- ग्राम जैतालूर निवासी किसान गंगा देव ठाकुर छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से लाभान्वित होकर आज आत्मविश्वास और संतोष से भरे हुए हैं। लगभग 25 एकड़ भूमि के मालिक किसान गंगा देव ठाकुर ने इस वर्ष अपनी उपज का धान बीजापुर स्थित उपार्जन केंद्र में विक्रय किया।
किसान गंगा देव ठाकुर ने बताया कि धान विक्रय के तीसरे दिन ही पूरी राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने उस राशि का उपयोग अपने ट्रैक्टर की किस्त अदा करने में किया जिससे उनके चेहरे पर स्पष्ट खुशी नजर आई।
किसान ने धान उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थित व्यवस्थाओं, पारदर्शी प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तय समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी तथा 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।
गंगा देव ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों की प्रशंसा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान और उचित मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image