छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर : बीजापुर में 0 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए चिरायु योजना अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 09 जनवरी को

बीजापुर, 08 जनवरी 2026
जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी एवं सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों हेतु एक दिवसीय विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 09 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय, बीजापुर परिसर में प्रातः 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस विशेष शिविर में श्री बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर की सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ टीम भाग लेगी, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), अनुभवी जनरल सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। साथ ही जिला चिकित्सालय बीजापुर के नाक-कान-गला, नेत्र रोग एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ भी बच्चों को परामर्श एवं उपचार की सेवाएँ प्रदान करेंगे।
शिविर के दौरान बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा चिन्हित बच्चों का आवश्यक उपचार “आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में लाकर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएँ।
 

Leave Your Comment

Click to reload image