छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 जनवरी को

बीजापुर, 08 जनवरी 2026
निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 04 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें महिला एवं पुरूष दोनो अभ्यर्थी के लिए यह अवसर प्रदाय किया जा रहा है। कार्य करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में 12 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर +91-7985881475, +91-8319926968 में संपर्क कर सकते हैं तथा https:bijapur.gov.in पर सर्च या जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ के टेलीग्राम ग्रुप लिंक https:t.me@mplyoment_office_bijapur_cg में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image