बीजापुर : विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों से संवाद, दावा-आपत्ति सूची सौंपी गई
बीजापुर |
2026-01-08 17:47:32
बीजापुर, 08 जनवरी 2026
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत द्वितीय सप्ताह में प्राप्त दावा-आपत्तियों के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्टर परिसर स्थित सभागृह में आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अब तक की प्रगति तथा समस्त गतिविधियों की विस्तृत जानकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। इस दौरान द्वितीय सप्ताह में प्राप्त दावा-आपत्तियों की सूची फॉर्म क्रमांक 9, 10, 11, 11ए एवं 11बी में सभी उपस्थित दलों को प्रदाय की गई तथा उसकी विधिवत पावती ली गई। साथ ही दलों को संख्यात्मक विवरण से भी अवगत कराया गया।
ईआरओ द्वारा बताया गया कि 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 की अवधि में कुल 460 दावा-आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनकी सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का इस संबंध में टेस्टिमोनियल भी लिया गया।
बैठक के दौरान ईआरओ ने मतदाताओं से नोटिस तामिल की प्रक्रिया में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने हेतु राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की।