छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा : अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक

दंतेवाड़ा, 09 जनवरी 2026
जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली वर्ष 2025-26 के ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है, कि शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक स्थान बाबू पंढरी राव कृदत्त, इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में आयोजित किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियों का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 तिथि निर्धारित है, अतः परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये भारतीय थल सेना के वेबसाईट या जिला रोजगार कार्यालय दंतेवाड़ा या कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07856-252520 से संपर्क कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था की सुविधा की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image