जिले में एसआईएस इंडिया द्वारा सुरक्षा कर्मियों की भर्ती 19 से 23 जनवरी तक, युवाओं के लिए प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
2026-01-14 17:37:48
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में एसआईएस इंडिया द्वारा सुरक्षा कर्मियों की भर्ती 19 से 23 जनवरी तक, युवाओं के लिए प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 14 जनवरी 2026
भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के सिक्युरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विसेस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए उम्मीदवारों का पंजीयन, प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए शिविर आयोजन 19 एवं 21 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मरवाही में 22 जनवरी शासकीय आईटीआई गौरेला में और 23 जनवरी को डॉ. भवर सिंह पोर्ते पी.जी. कॉलेज अमरपुर पेण्ड्रा में किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कमांडेंट ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवकों को चयनित करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाना है तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ, योग्य उम्मीदवार 10वीं पास व 12वीं पास एवं स्नातक उत्तीर्ण, उम्र 19 साल से 40 साल तक ही होनी चाहिए। वेतन 14 हजार से 32 हजार तक होगी। साथ ही उन्हें जहां पर तैनात किया जाएगा, वहां न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत योग्यता अनुसार वार्षिक वेतन वृध्दि, समय-समय पर प्रमोशन, सरकारी पेंशन, पीएफ, ग्रेजुएटी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्शुरेंस तथा बच्चों की पढ़ाई शामिल है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-9399383132 एवं +91-8310564861 पर संपर्क कर सकते है। तथा वेबसाईट पर विजिट भी कर सकते हैं।