छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

अरपा सभा कक्ष में जिले के शासकीय एवं निजी वीटीपी की कार्यशाला आयोजित

 

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 14 जनवरी 2026
 
मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकरण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026- 27 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के समस्त शासकीय एवं निजी पंजीकृत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता (वीटीपी) की कार्यशाला का  आयोजन मंगलवार को अरपा सभा कक्ष में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने की। कार्यशाला में जिले में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पाठयक्रमों पर विस्तार से चर्चा कि गई। सभी वीटीपी प्रतिनिधियों ने आगामी सत्र में संचालित किए जाने वाले पाठयक्रमों को लेकर अपनी-अपनी रुचि एवं सुझाव प्रस्तुत किये।
 
जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे तथा जिला लाइवलीहुड कॉलेज की सहायक संचालक सुश्री आकांक्षा पांडे ने सहमति व्यक्त की, अधिकारियों ने बताया की पिछले वर्ष की तुलना में आगामी सत्र में वार्षिक लक्ष्य से दोगुने प्रशिक्षण पाठयक्रम संचालित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जिले के युवाओं को अधिक से अधिक कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर मिल सके। कार्यशाला में लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी कर्मचारी सभी शासकीय आईटीआई के संस्था प्रमुख, अंत्यावयासी विद्यालय के प्रचार्य एवं जिले के विभिन्न वीटीपी संचालक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image