छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: जिले में अब तक 9.81 लाख क्विंटल धान उपार्जित

 

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 14 जनवरी 2026
 
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है। जिले में अब तक 9 लाख 81 हजार 357.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 75 हजार 566 क्विंटल, लरकेनी में 85 हजार 105.60 क्विंटल, धनौली में 78 हजार 897.20 क्विंटल, सिवनी में 64 हजार 748.80 क्विंटल, लालपुर में 72 हजार 194.80 क्विंटल, पेण्ड्रा में 59 हजार 709.20 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 61 हजार 658.40 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 50 हजार 980.80 क्विंटल, निमधा में 47 हजार 318.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई हैं। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 48 हजार 456 क्विंटल, देवरीकला में 50 हजार 044.40 क्विंटल, गौरेला में 36 हजार 136 क्विंटल, मरवाही में 41 हजार 124 क्विंटल, परासी में 44 हजार 783.20 क्विंटल, तरईगांव में 39 हजार 551.60 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 33 हजार 309.60 क्विंटल, बंशीताल में 33 हजार 040 क्विंटल, कोडगार में 26 हजार 466.80 क्विंटल, जोगीसार में 17 हजार 543.20 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 14 हजार 723.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image