राज्य स्तरीय रोजगार मेला का साक्षात्कार 29 जनवरी को
कोरिया 21 जनवरी 2026 राज्य स्तरीय रोजगार मेला का साक्षात्कार 29 जनवरी को
कोरिया, 21 जनवरी 2026
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को स्थान शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में ‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी की लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा।
राज्य स्तरीय रोजगार मेला में कोरिया जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को किया जाएगा। उक्त मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाईन पोर्टलerojgar.cg.gov.inमें रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला में पंजीयन दोनों आवश्यक है। अतः ऐसे आवेदक जिन्होने ऑनलईल पोर्टलerojgar.cg.gov.inमें रोजगार पंजीयन नहीं करवाया है वे पोर्टल में अपना पंजीयन कर मेला में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन कर सकते हैं। 29 जनवरी को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर मेला में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय कोरिया से सम्पर्क किया जा सकता है।