छत्तीसगढ़ / रायपुर

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर...सिर्फ एक-दो सीट से आगे-पीछे चल रहे कांग्रेस-भाजपा...2 पर अन्य को बढ़त.

 ..
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. ताजा रूझानों में यहां की कांटे की टक्कर चल रही है। यहां शुरूआती दौर से ही दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक भाजपा 46 तो कांग्रेस 42 सीटों पर और 2 सीट पर निर्दलीय बढ़त की बनाए हुए है।  बीजेपी इस समय बहुमत को पार कर गई है. बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 44 सीटों पर आगे है. हालांकि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही थी.  कांग्रेस 32, भाजपा 24 और अन्य एक सीट पर आगे हैं. शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की गई.
प्रदेश में ज्यादातर सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है. पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी. वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही भाजपा को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी. पार्टी ने प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया.
राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यह 2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है.

Leave Your Comment

Click to reload image