छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र में संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

 बीजापुर, 22 जनवरी 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग, बीजापुर द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन) के अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

जारी विज्ञापन के अनुसार जिला मिशन समन्वयक (01 पद) एवं जेंडर विशेषज्ञ (02 पद) की भर्ती की जाएगी। जिला मिशन समन्वयक के लिए निर्धारित मासिक वेतन 31,450 तथा जेंडर विशेषज्ञ के लिए 25,780 निर्धारित किया गया है। नियुक्ति मिशन शक्ति योजना अंतर्गत निर्धारित संविदा नियमों के अनुसार की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 फरवरी 2026 तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीजापुर से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image