छत्तीसगढ़ / बीजापुर

चाइल्ड हेल्पलाइन भर्ती प्रक्रिया में दावा-आपत्तियों का निराकरण पूर्ण

 बीजापुर, 22 जनवरी 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर (जिला बाल संरक्षण इकाई) द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट बीजापुर में विभिन्न पदों पर की जा रही संविदा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है।

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 सितंबर 2025 के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट बीजापुर में 01 काउंसलर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित थी। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के पश्चात चयन समिति द्वारा सूची का प्रकाशन 27 नवंबर 2025 को किया गया था, जिस पर दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी।

चयन समिति द्वारा प्राप्त समस्त दावा-आपत्तियों का विधिवत निराकरण कर अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई में 01 सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, 01 आउटरीच वर्कर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट में 01 काउंसलर पद हेतु कौशल परीक्षा आयोजित किए जाने की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी एवं सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइटwww.bijapur.gov.inपर उपलबध है।

Leave Your Comment

Click to reload image