BIG BREAKING Chhattisgarh Election Result 2023 : सीएम भूपेश निर्णायक बढ़त की ओर, पाटन में भतीजे पर कका पड़ रहे भारी, देखें ताजा खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पाटन विधानसभा में सबकी नजरें टिकी हुई है। यहां कका और भतीजे के बीच मुकाबला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान पर हैं। वहीं जनता कांग्रेस पार्टी से पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे किस्मत अजमा रहे हैं। यहां 10 वा राउंड कांग्रेस से भूपेश बघेल को 52799 मत मिले वे 7471वोट से आगे चल रहे हैं। दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में नौवां राउंड पूरा हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस को 47,051 एवं भाजपा के विजय बघेल को 41,453 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5598 वोट से आगे हैं। इससे पहले आठवें राउंड में वे 4401 वोट से आगे थे। इधर दुर्ग जिले के ही अहिवारा में आठवें राउंड में डोमन लाल कोर्सेवाडा भाजपा 45, 378 निर्मल कोसरे कांग्रेस को 37555 मत मिले। डोमन लाल 7823 वोट से आगे चल रहे हैं। वे सातवें राउंड में 3992 वोट से आगे थे। छठवें रांउड में भिलाई नगर विधान सभा सीट से कांग्रेस के देवेंद्र यादव 25,788एवं भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडेय 23, 532 वोट मिले। यहां 2256 वोटों से देंवेंद्र यादव आगे हैं। इससे पहले पांचवे रांउड में वे 1670 वोट से आगे चल रहे थे। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के नवमें राउंड में कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 31177 और भाजपा के रिकेश सेन को 49212 मत मिले। रिकेश 18 हजार 35 वोट से आगे चल रहे हैं।
पाटन विधानसभा क्षेत्र में सांतवा चक्र का परिणाम l कांग्रेस के भूपेश बघेल 37,719, भाजपा के विजय बघेल 33,457 मत मिले l भूपेश बघेल 4262 मतों से आगे l साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे भूपेश बघेल ने पाटन सीट से 27 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।