छत्तीसगढ़ / रायपुर

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : भूपेश कैबिनेट के सिर्फ 3 मंत्री ही जीत पाए... बाकी 9 मंत्रियों का हो गया पत्ता साफ... देखें मंत्रियों में कौन जीता-कौन हारा...


रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना अब अपने समापन की ओर है। कुछ ही राउंड की गिनती शेष है। इस चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त वापसी करते हुए कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी। इस चुनाव में भूपेश मंत्रिमंडल में लगभग आधे से ज्यादा मंत्री चुनाव हार चुके है, या तो हारने की कगार पर हैं।
इनमें  डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम शामिल हैं।
वहीं पाटन से भूपेश बघेल, डौंडी लोहरा से अनिला भेंडिय़ा, खरसियां से उमेश पटेल और कोंटा से कवासी लखमा ने जीत दर्ज की है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित करीब 9 मंत्री हार गए हैं। भूपेश कैबिनेट के केवल 3 मंत्री कवासी लखमा, अनिला भेंडिय़ा और उमेश पटेल ही जीत पाए हैं। डिप्टी स्पीकर संतराम नेताम भी हार गए हैं।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image