छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक खरीदा गया 13.6 लाख क्विंटल से अधिक धान

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 जनवरी 2026

समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से अब तक 13 लाख 6 हजार 929.60 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इनमें धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 1 लाख 3 हजार  408.40 क्विंटल, लरकेनी में 1 लाख 13 हजार 854 क्विंटल, धनौली में 98 हजार 364.80 क्विंटल, सिवनी में 85 हजार 375.20 क्विंटल, लालपुर में 97 हजार 438.40 क्विंटल, पेण्ड्रा में 79 हजार 920.80 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 81 हजार 985.20 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 69 हजार 788.80 क्विंटल, निमधा में 63 हजार 728 क्विंटल, खोडरी में 60 हजार 256.80 क्विंटल, देवरीकला में 67 हजार 702 क्विंटल, गौरेला में 47 हजार 800.80 क्विंटल, मरवाही में 54 हजार 254.40 क्विंटल, परासी में 60 हजार 141.20 क्विंटल, तरईगांव में 53 हजार 699.60 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 43 हजार 517.60 क्विंटल, बंशीताल में 45 हजार 294.40 क्विंटल, कोडगार में 34 हजार 784.40 क्विंटल, जोगीसार में 25 हजार 389.20 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 20 हजार 225.60 क्विंटल धान शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image