छत्तीसगढ़ / धमतरी

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत शिविर 10 से 25 फरवरी तक

 धमतरी, 04 फरवरी 2026

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी.एम.अजय) के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण राशि एक लाख रूपये, जिसमें अनुदान राशि 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रूपये है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित ने बताया कि योजना में विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण लेने के इच्छुक 18 से 50 वर्ष तक की आयु के आवेदकों का आवेदन पत्र तैयार करने 10 से 25 फरवरी तक अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में शिविर आयोजित किया जाएगा। 

मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दुधवारा में 10 फरवरी, कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोड़ापार में 13 फरवरी, धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दोनर में 18 फरवरी और कुरूद विकासखण्ड के रावनगुड़ा में 25 फरवरी को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह सभी शिविर दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।    

Leave Your Comment

Click to reload image