छत्तीसगढ़ / रायपुर

बीजेपी की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में चलना शुरू हुआ बुलडोजर, अवैध चिकन चौपाटी हटाने निगम का अमला तैनात,

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. राजधानी के मोतीबाग स्थित सालेम स्कूल के सामने अवैध चिकन चौपाटी पर निगम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम ने सभी अवैध चौपाटी को हटाया दिया है.

इस दौरान चौपाटी पुलिस और निगम कर्मी के साथ संचालकों का वाद विवाद भी हुआ. बता दें कि सोमवार को सालेम स्कूल की छात्राओं ने चौपाटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है.

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image