चोर ने हजारों का बंडल छोड़ महज कुछ सौ रुपये ही निकाले, सीसीटीवी कैमरे में कैद ये घटना चोरी थी या जरुरत ? देखिए खबर ...
बालोद. गुंडरदेही थाना क्षेत्र में ये घटना सामने आई है. जिसमें चोर ने हजारों रुपये के बंडल को छोड़ महज कुछ सौ रुपये ही निकाले. चोरी की ये रोचक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है. ये घटना महामाया फैंसी स्टोर मेन रोड धमतरी चौक की है.
फुटेज में देखा जा जा सकता है कि एक शख्स दुकान पहुंचता है, साइड शटर उठाता है और गल्ले से महज 4 से 5 सौ रुपये लेकर निकल लेता है. जबकि बताया जा रहा है कि गल्ले में हजारों रुपयों के बंडल पड़े थे. लेकिन चोर उसे नहीं ले गया. घटना के वक्त दुकान संचालक दुकान खोलने के बाद शटर गिराकर कहीं काम से चला गया था. जिसका फायदा उठाकर चोर चुपचाप हाथ बांधे दुकान में दाखिल हुआ.