कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, अब कब होगी सुनवाई जानिए...
रायपुर। कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित महिला IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. बताया जा रहा है कि नंबर नहीं आने के कारण आज की सुनवाई टली. अब अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी. बता दें कि, बिलासपुर हाईकोर्ट में आज जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी.