छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत; सुबह अखबार बांटने के लिए घर से निकला था....

रायपुर- टिकरापारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद कार चालक लक्ष्मी नारायण नागरची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बच्चे को लहुलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुदामा नगर टिकरापारा निवासी प्रियांशु निर्मलकर (13) सुबह अखबार बांटने का काम करता है। इसके साथ ही वह उसी पैसे से अपनी पढ़ाई का खर्च की उठाता था। गुरुवार सुबह तकरीबन छह बजे वह साइकिल से संजय नगर क्षेत्र में अखबार बाटने के बाद साहू कांप्लेक्स जा रहा था। इस दौरान सड़क क्रास करने वह क्रासिंग में रूका था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई  कार ने उसे चपेट में ले लिए।

टक्कर इतनी जोरदार थी की वह 15 मीटर दूर उछलकर गिरा। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौक हो गई। वहीं मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे को उठाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उसके अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image