छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को, प्रदेश भाजपाध्यक्ष साव ने लिया तैयारियों का जायजा... बोले- सभी वादे करेंगे पूरे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक की तैयारियों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार की सुबह जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यहां बताया कि, केंद्रीय पर्यवेक्षक कल रायपुर आयेंगे। तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी। उक्त बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में आयोजित है।

यहां मीडिया से बात करते हुए श्री साव ने कहा कि, हम जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जनमत के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं ने जी जान से मेहनत की है। जीत का श्रेय प्रदेश की जनता को है, मोदी जी और उनकी गारंटी का असर है। श्री साव ने कहा कि, प्रभारी सह प्रभारी सबने कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया। प्रदेश की जनता ने हमारे नेतृत्व पर भरोसा किया।

Leave Your Comment

Click to reload image