छत्तीसगढ़ / रायपुर

शासकीय हाई स्कूल गोंड़पारा अभनपुर जिला-रायपुर की प्राचार्य

डॉ भारती अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे समाज हित के कार्यों  में सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह (वृद्धाश्रम) में बीमार बुजुर्गों हेतु दवाइयाँ और डायपर्स  प्रदान किये गये l उल्लेखनीय है कि इस वृद्धाश्रम में अस्वस्थ एवं निशक्त बुजुर्गों की संख्या अधिक होने से दवाइयों और डायपर्स की अधिक मात्रा में प्रयोग की आवश्यकता होती है।  इस प्रशामक   वृद्धाश्रम में भारती अग्रवाल द्वारा आयोजित नवरात्रि मिलन  कार्यक्रम के दौरान आश्रम की संचालिका ममता जी और नीलम जी ने इस बाबत सहयोग का अनुरोध किया था l दवा और डायपर्स वृद्धाश्रम की संचालन समिति की नीलम अग्रवाल को हस्तांतरित किया गया l डॉ भारती अग्रवाल के द्वारा आगे भी आवश्यकतानुसार दवाइयाँ और डायपर्स के आलावा भी किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी तो पूरा करने का वायदा भी किया गया है l भारती अग्रवाल द्वारा शिक्षा के छेत्र में लगातार  आर्थिक रुप से कमजोर बच्चो को आर्थिक मदद पहुंचाकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया जाता है । इनके द्वारा सामाजिक  ,पर्यावरण और साहित्यिक क्षेत्रों मे भी लगातार अपनी सेवाएं दी जा रहीं है।

Leave Your Comment

Click to reload image