छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मुख्यमंत्री करेंगे किसानों को 454 करोड़ 11 लाख 71 हजार रूपए की राशि का भुगतान

 राजनांदगांव ।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा 28 फरवरी 2026 को  दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक कृषकों को 10324 करोड़ रूपए तथा जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 11 लाख 71 हजार रूपए से अधिक की आदान सहायता राशि का सीधे कृषकों के बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिला एवं राजनांदगांव विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन म्युनिसिपल स्कूल परिसर स्थित गांधी सभागार में किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना के हितग्राहियों की उपस्थिति में डोंगरगांव विकासखंड के कृषि उपज मंडी परिसर डोंगरगांव, डोंगरगढ़ विकासखंड के कृषि उपज मंडी परिसर डोंगरगढ़, छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन राजस्व, कृषि, सहकारिता, मार्कफेड, स्थानीय निकायों एवं अन्य संबंद्ध विभागों के मैदानी अमलों के समन्वय से किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों को अधिक से अधिक संख्या में मोबाईल, लेपटॉप के माध्यम से जुडऩे तथा निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image