दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम सहित पिता की मौके पर मौत....
रायपुर / रायपुर जिले के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे अपने दो बच्चों को बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को एक तेज रफ़्तार हाईवा ने ठोकर मार दी, हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है, हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है,
वही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं और आक्रोशित लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग पर गोबरा नवापारा के बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया है, ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है,
मिली जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर स्थित बगदेही स्कूल के पास सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा ने सामने जा रही एक बाइक कोअपनी चपेट में ली जिससे इस दुर्घटना में बाइक चालक और उसके दोनों बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,
घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक ने भाग कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया,हादसे में जान गवाने वाले पिता का नाम शिवनाथ यादव उम्र 30, रिया यादव उम्र 7 वर्ष कक्षा 2 में पढ़ती थी और छोटी बेटी हीना यादव उम्र 1 वर्ष बताया गया है, मृतक शिवनाथ यादव गोबरा नवापारा के गोड़पारा का ही रहने वाला था, जो अपने बच्चों को ग्राम तर्री स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था,
आपको बता दें कि गोबरा नवापारा का रोड दिनों दिन खतरनाक होता जा रहा है इस रोड से लगातार भारी वाहनों की तेज गति से आवाजाही होती है, लेकिन उन पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण स्थानीय पुलिस, नगरपालिका या आरटीओ द्वारा नहीं किया जा रहा है,
वहीं नगर पालिका प्रशासन ने पिछले 7 वर्षों से सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का नगर के भीतर से आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन उस पर अमल करने के लिए पालिका, पुलिस या प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई जाती है, जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटना में लोग अपनी जान गवाते रहते है,