खुरहा-चपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान 15 मार्च से 30 अप्रैल तक
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 14 मार्च 2026
पशुओं को खुरहा-चपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिये पशुधन विकास विभाग द्वारा 15 मार्च से 30 अप्रैल तक निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत जिले के तिनों विकास खण्ड में कुल 1 लाख 77 हजार पशुओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान का उद्धेश्य पशुओं को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखना है। पशुधन विकास विभाग के अनुसार खुरहा-चपका रोग से पशुओं में बुखार, खुर और मुंह में पफोले, मुंह से लार आना तथा दुध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.व्ही. के. पटेल ने पशु पालकों से अपील किया है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराये और विभागीय कर्मचारियों को आधार नम्बर मोबाईल में ओ.टी.पी. साझा कर भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीयन में सहयोग करें।